कहते हैं
हर कोई
बदलता रहता है .
हम क्या थे कभी
अब कुछ हैं,
देस, दायरे बदलते हैं
भेष-भूसा बदल जाते हैं.
गाँव धीरे धीरे बदलते हैं
तो शहर,
कुछ तेजी से बदल जाते हैं.
सूरतें बदली हैं
सीरतें बदलीं हैं,
मौसम बदला है
तो मिजाज बदले हैं,
कोई जान कर बदलता हैं
तो कुछ यूँ ही बदल जाते है.
ख्याल, खुदगर्जी में
जज्बात, ख़ामोशी में
दोस्ताने, फासलों में
शराफत, हासिये में
मजहब, तकरार में
ताकत, दरिंदगी में
इंसानियत,
चौराहे पर
बुतों में बदल गए हैं.
बस एक दिल है,
जो बदला नहीं
इसकी चाहत भी
नहीं बदली.
दिल में एक जगह है
तुम्हारी ही है
वैसी की वैसी है,
प्यार का एक कतरा
जो मेरी आँखों में
कभी बस गया था
उसकी चमक
बदली नहीं,
अनायास ही कभी
एक हसीं फूट पड़ी थी,
मेरे ओठों पर
उसका कारण भी
बदला नहीं.
हर कोई
बदलता रहता है .
हम क्या थे कभी
अब कुछ हैं,
देस, दायरे बदलते हैं
भेष-भूसा बदल जाते हैं.
गाँव धीरे धीरे बदलते हैं
तो शहर,
कुछ तेजी से बदल जाते हैं.
सूरतें बदली हैं
सीरतें बदलीं हैं,
मौसम बदला है
तो मिजाज बदले हैं,
कोई जान कर बदलता हैं
तो कुछ यूँ ही बदल जाते है.
ख्याल, खुदगर्जी में
जज्बात, ख़ामोशी में
दोस्ताने, फासलों में
शराफत, हासिये में
मजहब, तकरार में
ताकत, दरिंदगी में
इंसानियत,
चौराहे पर
बुतों में बदल गए हैं.
बस एक दिल है,
जो बदला नहीं
इसकी चाहत भी
नहीं बदली.
दिल में एक जगह है
तुम्हारी ही है
वैसी की वैसी है,
प्यार का एक कतरा
जो मेरी आँखों में
कभी बस गया था
उसकी चमक
बदली नहीं,
अनायास ही कभी
एक हसीं फूट पड़ी थी,
मेरे ओठों पर
उसका कारण भी
बदला नहीं.
No comments:
Post a Comment